पंडरी बस स्टेंड में गंजा तस्करी करते देवर-भाभी गिरफ्तार

feature-top

रायपुर : राजधानी पुलिस की नशे के खिलाफ मुहीम जारी है। इस तारतम्य में सिविल लाइन पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए है।

जानकरी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि जगदलपुर से यूपी के मथुरा गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पंडरी बस स्टैंड से गांजे की तस्करी करते देवर और भाभी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण बढ़ई और सोनी सिंह शामिल है। उनके पास से 25 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी लक्ष्मण बढ़ाई और सोनी सिंह रिश्ते में देवर-भाभी है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


feature-top