25 Mar 2021
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस सुपोषण अभियान को अपनी महत्वाकांक्षी योजना बता रहे हैं वह योजना अब फिसड्डी साबित हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में कुपोषण के बढ़ते मामलों ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसी भी जनहितों के अभियान को लेकर संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि सुपोषण अभियान के नाम पर खनिज न्यास निधि से अब तक 100 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। केन्द्र व राज्य सरकार के माध्यम से 15 अरब से अधिक राशि खर्च किए जाने का अनुमान है। इसके बाद भी बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जांजगीर-चांपा जिलों में मार्च 2019 की अपेक्षा मार्च 2020 की स्थिति में कुपोषण के मामलों में वृध्दि हुई है। उसी तरह से मार्च 2020 की अपेक्षा जनवरी 2021 की स्थिति में बेमेतरा, गरियाबंद, कांकेर, कोरिया, सुकमा जिलों में कुपोषण के मामलों में वृध्दि हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही राशियों का सही उपयोग नहीं हो रहा है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल कागजों में योजना चलाकर वाहवाही लूटने में लगी हुई है। यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस योजना का चर्चा ही नहीं करते हैं। प्रदेश में कुपोषण के बढ़ते मामलें चिंताजनक : कौशिक
25 Mar 2021 04:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी , महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, मगेलाल मालू, महामंत्री जितेन्द्र दोशी कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं कैट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव से कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के संबंध में मुलाकात कोविड के संक्रमण को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी : पारवानी
25 Mar 2021 04:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं दिन-ब-दिन आंकड़ों में इजाफा होता जा रहा है। आज 2,419 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 594 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 13,318 है।
25 Mar 2021 04:26PM,by: Thaneshwar sahu
पुलिस ने कहा कि कर्नाटक के हावेरी जिले में एक दुकान से चार लोगों द्वारा स्नैक्स चोरी करने के आरोप में चार लोगों की पिटाई करने के सात दिन बाद एक 10 वर्षीय लड़के की अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें कथित तौर पर 16 मार्च को कई घंटों तक बंदी बनाकर रखा गया था, दुकान के मालिकों द्वारा पिटाई की गई थी, और उसकी माँ द्वारा उनसे विनती करने के बाद ही छोड़ा गया था। आरोपी फरार हैं।
25 Mar 2021 04:26PM,by: Ashna Ali
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ चंद्रगिरि में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा मौन, योग ध्यान शिविर का आयोजन किये जाने के पहले ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें 34 टेस्ट में 7 पॉजिटिव मिले। नियमानुसार आयोजन के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अनुमति नहीं दी गई एवं सभी आयोजक एवं प्रतिभागियों को वापस नियमानुसार भेजा गया। जो कोरोना पॉजिटिव आये हैं मुख्यतः रायपुर, राजनांदगांव एवं दुर्ग सिमगा शहरों से हैं ।
25 Mar 2021 03:39PM,by: Thaneshwar sahu
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकवादियों ने वीरवार शाम सड़क पर गश्त रहे सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी। इससे सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल सीआरपीएफ के प्रवक्ता ओपी तिवारी ने एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। तीन अन्य घायल जवानों में से ही एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। श्रीनगर के लावेपोरा में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद
25 Mar 2021 03:38PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






