25 Mar 2021
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मैं लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है जिसे देखते हुए रायपुर जिला दंडाधिकारी डॉक्टर भारतीदासन ने 5 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उनमें रायपुर के हीरापुर स्थित अविनाश प्राईड, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर, चंगोराभाठा, कबीर नगर समेत 5 जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। हालांकि इसमें अभी और बढ़ोत्तरी हो सकती है। हीरापुर के अविनाश प्राईड में 50 से ज्यादा केस मिले हैं, जबकि 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अविनाश प्राईड को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है, बाकी इलाकों को भी कंटेनमेंट करने के लिए टीम निकल चुकी है।
25 Mar 2021 11:18AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - छत्तीसगढ़ में बुधवार को 2106 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं,29 लोगों की मौत हुई है। इस तरह प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4000 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 793 मामले सामने आए हैं। इसको संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है।कलेक्टर ने जिले में धारा 144 को लागू कर दिया है। दुर्ग के साथ ही बस्तर में भी धारा 144 लागू कर दिया गया है।
25 Mar 2021 11:18AM,by: Imran Khan
धमतरी : भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केन्द्र द्वारा एक ऐसा एप तैयार किया गया है, जिसमें जिले की विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने बुधवार 24 मार्च को उक्त इन्फॉर्मेशन आधारित मोबाइल एप का शुभारम्भ किया। जिला सूचना अधिकारी उपेन्द्र सिंह चंदेल ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उक्त मोबाइल एप का लॉन्च किया गया है, जो कि लोकेशन आधारित होगा। यानी मोबाइल यूजर जिस लोकेशन में रहेगा उसे उस जिले संबंधित स्वास्थ्य, शिक्षा, समसामयिक जानकारी, भर्तियों से संबंधित जानकारी के अलावा अलग-अलग फीचर्स इसमें उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि विशेष तौर पर समसामयिकी के तौर पर कोविड-19 एवं टीकाकरण से संबंधित जिले की अद्यतन जानकारियां डॉट्स में उपलब्ध रहेंगी। डॉट्स का विस्तारित नाम ‘डिस्ट्रिक्ट ऑन द स्पॉट‘ इन्फर्मेशन एप है जिसको एंड्राएड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
25 Mar 2021 11:02AM,by: Thaneshwar sahu
कोरबा : इस सप्ताह के अंत में होली, शब-ए-बारात और पाम संडे के पवित्र पर्व जिला वासियों को कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए मनाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इन सभी पर्वों पर सभी समाज प्रमुखों से हैण्ड सैनेटाइजेशन, मास्क का अनिवार्यतः उपयोग और आपस में दो गज दूरी के प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन कराने की अपील भी की है। कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए मानए त्योहार: कलेक्टर
25 Mar 2021 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



