25 Mar 2021

Generic placeholder image

 रायपुर : मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोकपाल के 17 तथा राज्य स्तरीय लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य के तीन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा के बाद मनरेगा राज्य कार्यालय द्वारा पात्र उम्मीदवारों का पैनल बनाकर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। राज्य स्तरीय लोकपाल चयन समिति द्वारा पात्र उम्मीदवारों का आंतरिक मूल्यांकन कर लोकपाल के लिए जिलावार व जोनवार तथा लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य के लिए सिविल सेवा, अकादमिक और सिविल सोसाइटी संगठन के क्षेत्र में अनुभव के आधार पर अलग-अलग वरीयता सूची तैयार की गई है। इन सूचियों को राज्य शासन की वेबसाइट www.cgstate.gov.in पर ‘लोकपाल पद तथा अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य पद पर नियुक्ति हेतु राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा वरीयता क्रम में निर्मित पैनल’ नाम से प्रदर्शित लिंक पर देखा जा सकता है। वरीयता सूची छत्तीसगढ़ मनरेगा की वेबसाइट http://mgnrega.cg.nic.in पर भी उपलब्ध है।

25 Mar 2021 03:19PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : रायपुर नगर पालिक निगम के सचिवालय ने दिनांक 27 मार्च 2021 को नगर निगम में आहूत नगर निगम सामान्य सम्मिलन की बैठक को रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर एस. भारती दासन द्वारा कोरोना वायरस नियंत्रण पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30.34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिरोपित किये गये युक्तियुक्त प्रतिबन्ध के आदेश के परिपालन में सामान्य सम्मिलन के संचालन में होने वाली उपस्थिति एवं अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिनांक 27 मार्च को आहूत किये जाने वाले नगर निगम रायपुर के सामान्य सम्मिलन की बैठक को आगामी आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है |

25 Mar 2021 02:50PM,
by: Thaneshwar sahu