धमतरी - छत्तीसगढ़ के कई शहरों में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर धमतरी से एक और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दरअसल धमतरी के विवेकानंद वार्ड स्थित अटल आवास में डायरिया फैल गया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले 15 लोगों को उल्टी-दस्त हो रही है।इनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक है,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सूचना मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

feature-top

मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंद वार्ड स्थित अटल आवास में डायरिया फैल गया है। यहां रहने वाले 15 लोगों को उल्टी दस्त हो रही है।डायरिया की चपेट में आए सभी लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है,जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है।सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर क्लोरीन बांट रही है।

feature-top