- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर में मास्क नहीं पहनने वाले 201 लोगों पर वसूला गया जुर्माना
रायपुर में मास्क नहीं पहनने वाले 201 लोगों पर वसूला गया जुर्माना
रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रायपुर कलेक्टर डॉक्टर एस. भारती दासन के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण से जन-जन के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोविड 19 नियमावली एवं प्रोटोकॉल का पालन व्यवहारिक रूप से करवाये जाने जन - जन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से राजधानी शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों एवं महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं, स्वच्छता दीदियों के निरन्तर सक्रिय सकारात्मक सहयोग से सभी 10 जोनों में जोन स्तर पर प्रमुख चौक- चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस थानों के मार्गो पर बिना मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही आज भी निरन्तर अभियानपूर्वक जारी रही।
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डो में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से जन-जन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं इसके प्रति नागरिकों के मध्य जनजागरूकता की दृष्टि से अब घर से बिना मास्क पहनकर निकलने वाले लोगों पर 500 रूपये प्रति व्यक्ति के जुर्माने की कड़ी कार्यवाही प्रशासनिक तौर पर नगर निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा मुख्य मार्गो , बाजारों सहित सार्वजनिक स्थानों पर करने के सम्बन्ध में निरन्तरता से जानकारी आमजनों को दी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देकर नागरिकों में जागरूकता लाने सभी 10 जोनों के प्रमुख स्थानों पर जिला प्रशासन के आदेशानुसार अब 200 रूपये के स्थान पर प्रति व्यक्ति 500 रूपये का जुर्माना बिना मास्क पहनकर घर से निकलकर घूमते पाये जाने पर किये जाने की जानकारी सहित कोविड 19 के वायरस की कारगर रोकथाम के उपाय के रूप में चेतावनी दी गई है। सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नर के नेतृत्व में इस संबंध में लोकहितकारी जनजागरूकता अभियान जोन स्तर पर सघनता से चलाया जा रहा है एवं सभी लोगों को घर से अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही निकलने की समझाईश पूरे राजधानी रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में दी जा रही है।
अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 1 की टीम ने जोन के तहत विभिन्न चौक - चौराहों एवं मुख्य मार्गो में अभियान चलाकर बिना मास्क पहने घर से बाहर घूमते मिले 94 लोगों पर 8300 रूपये का जुर्माना सम्बंधित लोगों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए वसूलने की कार्यवाही जोन कमिश्नर की अगुवाई में की | जोन 2 की टीम ने जोन कमिश्नर की अगुवाई में बिना मास्क लगाए घर से बाहर घूमते मिले 36 लोगों पर 3200 रूपये जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए वसूला | जोन 3 की टीम ने जोन के तहत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं चौक- चौराहों में 37 लोगों पर 3810 रूपये का जुर्माना मास्क नहीं पहनने पर किया| जोन 8 की टीम ने 34 लोगों पर 3140 रूपये का जुर्माना बिना मास्क पहने घर से बाहर घूमने पर उन्हें भविष्य हेतु कड़ी चेतावनी देते हुए जोन कमिश्नर की अगुवाई में किया | इस प्रकार आज विभिन्न जोनों की टीमों ने आज के अभियान के तहत बिना मास्क पहने घूम रहे 201 लोगों पर कुल 18450 रूपये का जुर्माना सभी संबंधित लोगों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए वसूलने की कार्यवाही दिन भर संध्या पर्यन्त अभियान चलाकर की । यह प्रशासनिक अभियान राज्य शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं रायपुर जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में जोन स्तर पर कोविड 19 के संक्रमण से जन- जन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा हेतु राजधानी रायपुर शहर के सभी विभिन्न प्रमुख चौक -चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों व मार्गो में निरंतर जारी रहेगा एवं मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिये जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी चेतावनी देने के साथ जन स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता लाने के लोकहितैषी अभियान के तौर पर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर प्रतिदिन जारी रहेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
