28 Mar 2021

Generic placeholder image

 भारत-प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत च्वाइस सेंटर या कामन सर्विस सेंटर में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अब आयुष्मान कार्ड 30 अप्रैल 2021 तक बनेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पहले हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसमे वृद्धि की गई है। कार्ड बनाने के लिए हितग्राहियों को राशनकार्ड के साथ अपना आधार कार्ड लेकर च्वाइस सेंटर जाना होगा। परिवार की पात्रता के आधार पर क्रियाशील अंत्योदय कार्ड, प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार और सामाजिक-आर्थिक संगणना 2011 से चयनित परिवारों को पांच लाख रूपए तक ईलाज के लिए सालाना सुविधा इन कार्डों से मिलेगी। इसी प्रकार शेष राशनकार्ड धारी परिवारों को सालाना 50 हजार रूपए तक का निःशुल्क ईलाज की सुविधा पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मिलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले वासियों से नजदीकी च्वाइस सेंटर जाकर 30 अप्रैल के पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है ताकि आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क ईलाज का लाभ लिया जा सके। च्वाइस सेन्टर में कोरोना से बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने कहा गया है। सेन्टर में मास्क लगाकर प्रवेश करने के निर्देश दिए गए है। च्वाइस सेन्टर संचालकों को भीड़ कम करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने कहा गया है।

28 Mar 2021 04:31PM,
by: Thaneshwar sahu