गोवा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य फ्रांसिस सरदिन्हा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पार्टी की प्रदेश इकाई प्रमुख गिरीश चोडणकर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को चोडणकर को बदलने की जरूरत है। हालांकि, इस पर चोडणकर की फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

feature-top

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले पार्टी की प्रदेश महिला इकाई प्रमुख प्रतिमा कोटिन्हो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं। कोटिन्हो ने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व कमजोर है और अंदरूनी कलह का सामना कर रहा है।

feature-top