36 घंटे में 5000 किमी की यात्रा कर चार राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार और शुक्रवार के बीच चार चुनावी राज्यों में 36 घंटे के भीतर 5000 किलोमीटर से अधिक की दूरी का सफर करेंगे और चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, दिल्ली से असम, असम से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु और तमिलनाडु से केरल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे 36 घंटे में 5,000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार। यही है परिश्रम की पराकाष्ठा। 

बता दें कि प्रधानमंत्री आज सुबह दिल्ली से सीधे असम के कोकराझार पहुंचे और वहां लगभग साढ़े 11 बजे उन्होंने दिन की पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के जयनगर पहुंचे। वहां पौने तीन बजे के करीब उन्होंने एक जनसभा और फिर तकरीबन साढ़े चार बजे राज्य के उलुबेरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया।


feature-top