- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- गाड़ी में EVM मिलने पर बीजेपी कैंडिडेट ने कहा - ड्राइवर ने की थी पोलिंग कर्मचारियों की मदद
गाड़ी में EVM मिलने पर बीजेपी कैंडिडेट ने कहा - ड्राइवर ने की थी पोलिंग कर्मचारियों की मदद
पत्नी की कार में ईवीएम मिलने से विवादों में आए असम के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल का बयान सामने आया है। पॉल ने ईवीएम को चुराने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके ड्राइवर ने पोलिंग कर्मचारियों को मदद करने के लिए लिफ्ट दी थी। पॉल ने कहा कि कार उनका ड्राइवर चला रहा था और पोलिंग अधिकारियों की ओर से हेल्प मांगने पर उसने उन्हें बिठा लिया था। कृष्णेंदु पॉल ने कहा, मेरा ड्राइवर कार में था। पोलिंग अधिकारियों ने उससे हेल्प मांगी थी और उसने मदद की। उस कार पर एक पास भी लगा हुआ था, जिसमें यह लिखा था कि मैं बीजेपी का उम्मीदवार हूं।मुझे यह पता नहीं कि पोलिंग अफसरों को इस बात की जानकारी थी या नहीं। हमने सिर्फ मदद की थी।
कृष्णेंदु पॉल ने मिडीया से बात करते यह बात कही। दरअसल गुरुवार रात को ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया था,जिसमें एक प्राइवेट बुलेरो कार में ईवीएम दिख रही थी और कुछ लोगों ने उसे रोका था। जांच में पता चला था कि यह कार करीमगंज जिले की ही पथरकंडी विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट कृष्णेंदु पॉल से जुड़ी हुई थी। वहीं ईवीएम रताबारी विधानसभा क्षेत्र की थीं, जिन्हें पोलिंग अधिकारी स्ट्रॉन्ग रूम ले जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलिंग ऊ अधिकारियों ने बताया कि वह ईवीएम को आयोग की कार से स्ट्रॉन्ग रूम लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच में कार खराब होने के चलते उन्होंने लिफ्ट ले ली थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
