बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 24 जवान शहीद

20 के शव अभी घटनास्थल पर,

feature-top

24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम

बस्तर के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया।बीजापुर एसपी ने बताया कि हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं। हालांकि, ये संख्या 24 होने की आशंका है। ग्राउंड जीरो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 20 जवानों के शव अभी भी घटनास्थल पर ही दिखाई दे रहे है। यहां रेस्क्यू टीम अभी भी नहीं पहुंची है।

20 दिन पहले मिली थी नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की जानकारी 

करीब 700 जवानों को नक्सलियों ने बीजापुर के तर्रेम इलाके में जोनागुड़ा पहाड़ियों के पास घेर लिया था। तीन घंटे चली मुठभेड़ में 9 नक्सली भी मारे गए हैं। करीब 30 जवान घायल हुए हैं।मुठभेड़ के बाद 21 जवान लापता हैं। CRPF के सात, छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 जवान अभी तक लापता हैं। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वह नक्सलियों की फर्स्ट बटालियन का कार्यक्षेत्र है।20 दिन पहले UAV की तस्वीरों से यहां बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।


feature-top