कोरोना अपडेट - बीते 24 घंटे में करीब डेढ़ लाख मामले आए सामने

feature-top
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यह स्थिति भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में करीब डेढ़ लाख दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं 794 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। वहीं सक्रिय मामलों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है, मौजूदा समय में देश में 10,46,631 लोगों का इलाज चल रहा है।
feature-top