- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- शहर की सभी सड़कें वन- वे, हर गाड़ी को चेक किया जा रहा
शहर की सभी सड़कें वन- वे, हर गाड़ी को चेक किया जा रहा
शनिवार को रायपुर में लॉकडाउन का पहला दिन है।शहर की हर सड़क को वन वे कर दिया गया है। सड़कों के दूसरे हिस्से को सील कर दिया गया है। लोगों के बेवजह बाहर आने पर पाबंदी है। हर गाड़ी को चेक किया जा रहा है। ऐसे लोग लोग जरूरी काम की बात कहकर बाहर आ रहे हैं, मगर जिनके पास उस काम से जुड़े डॉक्यूमेंट नहीं हैं,उन्हें वापस भेज दिया गया। शहर में सब कुछ बंद है, फिर भी लोगों के मन के द्वार खुले हैं।
रायपुर के संतोषी नगर चौक की वो सड़क जो बोरिया से जुड़ती है उसे सील कर दिया गया है।मठपुरैना का रहने वाला मुन्ना चौरे इसी सड़क पर घर जाने के लिए आया, मगर उसका सिर अचानक भारी हो गया।वो बेहोश होने ही वाला था कि पुलिस जवान एसके भारती ने उसे सम्भाला और ब्रिज के नीचे छांव में बैठने को कहा। पुलिस वाले को करीब आता देखकर मुन्ना ने जिम्मेदारी और चिंता का भाव लिए कहा - सर रुकिए कोविड से संक्रमित परिवार वाला हूं, मेरे घर के तीन लोग पॉजिटिव हैं, उनके लिए दवा और सैनिटाइजर लेने निकला था। यह सुनकर पुलिस जवान ने भी सावधानी बरती। जोखिम के बाद भी मुन्ना को पानी का पैकेट दिया। कुछ देर बाद जब मुन्ना की स्थिति सामान्य हुई, तो उसे घर पर ही रहने की हिदायत देकर जाने दिया।
ये घटना जिला प्रशासन पर भी सवाल खड़े करती है, जिनके पास ऐसे परिवार की व्यवस्था के लिए कोई प्लानिंग नहीं है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
