- Home
- टॉप न्यूज़
- श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम सुविधा केन्द्र, मदद हेतु दूरभाष सुविधा 24×7 उपलब्ध
श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम सुविधा केन्द्र, मदद हेतु दूरभाष सुविधा 24×7 उपलब्ध
रायपुर :छत्तीसगढ़ में कोराना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग द्वारा श्रम सुविधा केंद्र (हेल्पलाईन सेंटर) स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार यह केन्द्र श्रमिकों को परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार सहयोग करने के लिए 11 अप्रैल से छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, शांति नगर रायपुर में प्रारंभ किया गया है।
इस श्रमिक सुविधा केंद्र में वर्तमान में मोबाइल नंबर 91098-49992 तथा दूरभाष नंबर 0771-2443809 के माध्यम से श्रमिकों के कॉल सुने जाएंगे और इन श्रमिकों की मदद की जायेगी। यह सुविधा श्रमिको हेतु 24x7 होगी। प्रदेश के भीतर कार्यरत श्रमिकों अथवा अन्य राज्यों में रोजगार हेतु प्रवास पर गए श्रमिक अथवा अपने जिले से अन्य जिलों पर रोजगार हेतु प्रवास पर जाने वाले श्रमिकों, वर्तमान कार्यस्थल पर कोई समस्या, रेल अथवा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ मे वापसी पश्चात गृह नगर जाने में अथवा कोविड-19 कोरोना वायरस से संबंधी कोई समस्या हो तो श्रम सुविधा केन्द्र से परामर्श एवं आवश्यकतानुसार सहयोग करने के लिए संपर्क किया जा सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
