11 Apr 2021

Generic placeholder image

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद की टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी के अर्धशतकों के दम पर 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य है। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 5 ओवर में 32 रन बनाए लिए हैं। हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, रिद्धिमान साहा आउट हुए

11 Apr 2021 04:30PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

महासमुंद : जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए महासमुंद रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन में थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही आज से कोरोना जांच भी की जा रही है। स्टेशन परिसर में कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को, उसी शहर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में तत्काल रखा जाएगा। कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख प्रवासी मजदूर एकबार फिर घर वापसी की संभावना है। कई राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिए गए हैं। राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना के सबसे अधिक मामलों वाले पड़ोसी राज्यों से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा आज से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। महासमुंद सहित बागबाहरा और खल्लारी स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जाँच होगी। इसके अलावा ज़िले में जिस स्टेशनों पर ट्रेन स्टॉप है सभी में जाँच की व्यवस्था होगी।  

11 Apr 2021 03:29PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : रायपुर में लॉक डाउन के दूसरे दिन बड़ा हादसा हो गया। कार ने एक दुपहिया वाहन सवार को ठोकर मारी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर के भारत माता चौक का है, जहां आज सुबह एक तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। मौके पर डायल 112 के सिपाही आ गए और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार के कपड़ों से दिख रहा था कि वो कही सिक्योरटी गार्ड का काम करता है। राजधानी में लगे लॉकडाउन के बाद सड़के अब एक ही लेन में चल रही है। सड़कें खाली रहने के कारण वाहन चालाक तेजी से वाहन चला रहे है, जिसके चलते हादसे की संभावन बढ़ गई है। रायपुर : शंकर नगर में कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हालत गंभीर

11 Apr 2021 03:03PM,
by: Thaneshwar sahu