- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरोना संक्रमण बढ़ने का असर ट्रेनों पर पड़ा, बड़ी संख्या में यात्री टिकट करा रहे रद
कोरोना संक्रमण बढ़ने का असर ट्रेनों पर पड़ा, बड़ी संख्या में यात्री टिकट करा रहे रद
बिलासपुर : कोरोना संक्रमण बढ़ने का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। यात्री अब सफर करने से कतरा रहे हैं। टिकट आरक्षण (रिजर्वेशन) कराने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इतना ही नहीं, जिन्होंने पहले रिजर्वेशन करा लिया है ऐसे यात्री टिकट रद कर रिफंड ले रहे हैं। यही वजह है कि रिफंड लेने वाले यात्रियों का आंकड़ा प्रतिदिन 350 से 400 के करीब पहुंच गया है। जब स्थिति सामान्य थी, तब यह आंकड़ा 100 से 150 के लगभग था।
यात्रियों ने कोरोना की सामान्य स्थिति में कराया था रिजर्वेशन
इसके चलते रेलवे की चिंता भी बढ़ गई है। उन्हें राजस्व का नुकसान हो रहा है। सफर रद करने वाले यात्रियों में महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब व ओडिशा के यात्री शामिल हैं। इन यात्रियों ने उस समय रिजर्वेशन कराया था जब स्थिति सामान्य थी। माना जा रहा था कि यात्रा तारीख तक हालात और सामान्य हो जाएंगे। पर स्थिति इसके विपरीत रही।
इस संबंध में बिलासपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम पुलकित सिंघल ने बताया कि संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में कोई भी यात्री जोखिम नहीं उठाना चाहता। इसी वजह से रिफंड कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
जोनल स्टेशन के आरक्षण केंद्र में हुए रिफंड
तारीख यात्रियों की संख्या रिफंड
एक अप्रैल 480 1,50,600 रूपये
दो अप्रैल 150 40,300 रूपये
तीन अप्रैल 190 75,795 रूपये
चार अप्रैल 210 71,505 रूपये
पांच अप्रैल 305 1,32,120 रूपये
छह अप्रैल 495 2,10,005 रूपये
सात अप्रैल 380 1,12,005 रूपये
आठ अप्रैल 320 1,61,420 रूपये
नौ अप्रैल 395 1,75,090 रूपये
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
