सबसे तेज कोरोना टीकाकरण वाला देश बना भारत, 10 करोड़ से ज्यादा डोज के साथ दुनिया में टॉप पर

feature-top

नई दिल्ली : भारत में जिस रफ्तार से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है उसी रफ्तार से इस संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। देश में 11 अप्रैल से 'टीका उत्सव' भी शुरू हो चुका है। इस अभियान का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाना है। 11 से14 अप्रैल के बीच चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को 'टीका उत्सव नाम दिया गया। 

 

अबतक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगाया गया टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 10 करोड़ 45 लाख करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें टीका उत्सव के पहले दिन 30 लाख के करीब लोगों को टीका लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का औसत प्रति दिन 40 लाख का आंकड़ा पार कर रहा है और यह वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है।


feature-top