- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से कुल 1026 मौत हुई
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से कुल 1026 मौत हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 185,248 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,871,321 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1026 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 172,115 हो गई। पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले, पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी।
उपचाराधीन लोगों की संख्या भी बढ़कर 13,60,330 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। अब तक 1,23,32,636 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, कोरोना मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई कुल 1026 मौतों में से 281 महाराष्ट्र से, 156 छत्तीसगढ़ से, 61 कर्नाटक से, 85 उत्तर प्रदेश से और 81 दिल्ली में हुई हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
