साहित्यकार नरेंद्र कोहली का निधन, मोदी ने कहा- हमेशा याद किए जाएंगे

feature-top
हिंदी भाषा के जाने माने साहित्यकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर नरेंद्र कोहली का शनिवार शाम निधन हो गया है. वो 81 साल के थे। बीते दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "साहित्य में पौराणिक और ऐतिहासिक चरित्रों के जीवंत चित्रण के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।
feature-top