feature-top
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख का कहना है कि दुनिया के पास वो क्षमता है जिससे वो कुछ महीनों में इस महामारी को नियंत्रण में ला सकती है। WHO प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा हमारे पास इस महामारी को कुछ महीनों में ही नियंत्रण में लाने के साधन हैं।अगर हम उन्हें लगातार और समान रूप से प्रयोग में लाते हैं तो हम इस महामारी को कुछ महीनों में नियंत्रण में ला सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने वैक्सीन मिलने को लेकर असमानता पर अपनी नाराज़गी जताई। उन्होंने इसे "त्रासदी " बताया। ग्रेटा ने कोवैक्स के लिए अपने फ़ाउंडेशन से क़रीब 120000 डॉलर की वित्तीय मदद देने की भी बात कही. ताकि दुनिया के ज़्यादा से ज्यादा लोगों तक कोविड19 की वैक्सीन पहुंच सके।
feature-top