दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत के दवा नियामक से कोरोना वायरस संक्रमण रोधी अपने टीके के तीसरे फेज के ट्रायल की अनुमति मांगी है और साथ ही आयात लाइसेंस की भी मांग की है। कंपनी का टीका केवल एक खुराक डोज है।

feature-top

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अपने आवेदन पर निर्णय के लिए केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विशेषज्ञ समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है‌। जॉनसन एंड जॉनसन ने यह आवेदन ऐसे वक्त में किया है जब केंद्र सरकार ने उन सभी विदेशी टीकों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने का फैसला किया है जिनको विश्व स्वास्थ्य संगठन से अथवा अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन या जापान में नियामकों से इसी प्रकार की मंजूरी मिल चुकी है।

feature-top