तीन दिनों में 9 लाख से ज्यादा नए कोविड मामले आये सामने, छह हजार से ज्यादा की मौत

feature-top

देश में कोरोना अपना विकराल रूप धारण कर रहा है। नए संक्रमित मरीजों के साथ ही मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों में 9 लाख से ज्यादा नए कोविड मामले सामने आए हैं। जबकि 6 हजार से ज्यादा की मौत हो गई। एक्टिव केस की बढ़कर 24 लाख के पार हो गए। फिलहाल कोरोना से राहत मिलने के कोई संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3,32,730 नए केस सामने आए हैं। 2,263 लोगों की मौत हुई है।

कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 62 लाख 63 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से एक करोड़ 36 लाख 48 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 1,86,920 लोगों की जान जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर में लगातार गिरावट आ रही है और अभी यह 83.92 फीसद है। मरने वालों की संख्या जरूर ज्यादा आ रही है, लेकिन संक्रमितों की तुलना में मृत्युदर लगातार कम हो रही है। वर्तमान में मृत्युदर 1.15 फीसद है। नए मामलों में हो रही वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में सक्रिय मामले 24,28,616 हैं, जो कुल संक्रमितों का 14.93 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गुरुवार को देश भर में रिकॉर्ड 17,40,550 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 44 लाख 45 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है।


feature-top