राजधानी रायपुर में बढ़ाया जायेगा लॉकडाउन, कृषि मंत्री ने कहा - कलेक्टर कुछ देर बाद करेंगे आदेश जारी

feature-top

रायपुर/ प्रदेश के राजधानी रायपुर में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया गया है। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चैबे ने इसकी पुष्टि की है। मंत्री ने कहा कि कलेक्टर जल्द ही आदेश जारी करेंगे। इसके अलावा कलेक्टर लॉकडाउन की गाइडलाइन भी जारी करेंगे। मंत्री चौबे ने बताया कि व्यापारियों के साथ बैठक के बाद कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया जाएगा।

सूरजपूर में भी 5 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

सूरजपूर जिले से इसकी शुरूआत हो गई है। सूरजपुर कलेक्टर ने 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। हालांकि लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर द्वारा सब्जी, फल, किराना समान बेचने की छूट दी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लॉकडाउन का नया आदेश जारी किया है।


feature-top
feature-top