- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सरकार पर कसा तंज, कहा - कोरोना पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार की जरूरत
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सरकार पर कसा तंज, कहा - कोरोना पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार की जरूरत
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि बार-बार लॉकडाउन लागू करने से कोई फायदा नहीं है, कोरोना पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लगातार होती मौतों को लेकर दिए गए एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को समुचित उपचार की जरूरत है। यह तभी संभव है, जब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी होगी और उसकी पहुंच हर नागरिक तक होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि बार बार लॉकडाउन प्रभावशील करने से कोई फायदा नहीं होना है। लॉकडाउन से कोरोना के महज चेन को तोड़ा जा सकता है, लेकिन कोरोना से मुक्ति के लिए पर्याप्त नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की छत्तीसगढ़ को ज्यादा जरूरत है और कोरोना से जंग जीतने के लिए यह बेहद जरूरी भी है।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व पूर्व मंत्री बृहमोहन अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता कोरोना समस्या से उबरने में राज्य कांग्रेस सरकार की विफलता को लेकर वर्चुअल धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
