हनुमान के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की भारत में बजरंग बली का एक ऐसा मंदिर भी है जहां वे पुरुष नहीं, स्त्री के वेश में विराजमान हैं। स्त्रियों से सदा ही दूर रहने वाले हनुमान जी को, इस मंदिर में स्त्री रूप में पूजा जाता है। 

feature-top

रतनपुर में स्थित है यह अनूठा मंदिर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 25 किलोमीटर दूर रतनपुर में स्थित है यह अनूठा मंदिर। रतनपुर को महामाया नगरी भी कहा जाता है, क्योंंकि यहाँ पर "माँ महामाया मंदिर" तथा "गिरजाबंध स्थित हनुमान मंदिर" है। इस छोटी सी नगरी में स्थित हनुमान जी का यह विश्व का एकमात्र मंदिर है, जहाँ हनुमान जी को नारी रूप में पूजा जाता है। लोगों का मानना है यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है।

feature-top
feature-top
feature-top