कोरबा : संशोधन के बाद तालाबंद का समय बदला, रात 11 से सुबह 6 बजे तक कर सकेंगे लोडिंग अनलोडिंग

feature-top

कोरबा। लोगों को खाने-पीने के साथ-साथ दैनिक जरूरत की चीज़े समय पर उपलब्ध कराने के लिए थोक व्यापारियों के गोदामों और दुकानों में समान लोडिंग-अनलोडिंग का समय बढ़ाया गया है। थोक व्यापारी अब अपने सामानों की लोडिंग-अनलोडिंग रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक करा सकेंगे। पहले यह समय शाम सात बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित था। थोक व्यापारी पहले की तरह ही होम डिलीवरी व्यवस्था में लगे दुकान संचालकों से आॅनलाइन या फोन पर आर्डर लेकर सुबह छह बजे से नौ बजे तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे। अमेजन, फ्लिप कार्ट, जैसी ई-कामर्स सेवाओं के माध्यम से भी जरूरी चीजों की होम डिलीवरी संशोधित आदेश में प्रतिबंधित कर दी गई है। 


feature-top