आधी रात हो या अलसुबह या भरी दोपहरी, युवा कांग्रेसी लोगों तक पहुँचा रहे ऑक्सीजन

युवा कांग्रेस की मुहिम SOSIYC लोगों के लिए बनी 'ऑक्सीजन'

feature-top

दुर्ग। दुर्ग शहर युवा कांग्रेस द्वारा निरंतर लोगों को ऑक्सीजन पहुँचा कर सहयोग किया जा रहा है। दुर्ग शहर में जैसे ही जरूरतमंदों को ऑक्सीजन की आवश्यकता की जानकारी मिल रही है वैसे ही युवा कांग्रेस की टीम जरूरतमंद तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचा रही है। इतना ही नहीं सिलेंडर को मरीज के शयन कक्ष में फिट भी युवा कांग्रेस की टीम द्वारा ही किया जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्य दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेशमहासचिव संदीप वोरा और शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा व युवा कांग्रेस की पूरी टीम द्वारा लगातार किया जा रहा है। 

 

सेवाभावी कार्य निःशुल्क चल रहा, जिसमें जरूरतमंद की आवश्यकतानुसार निर्धारित समय के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जा रहा। जरूरत पूरा होते उसी सिलेंडर को तत्काल दूसरे जरूरतमंद तक पहुँचाया जा रहा है। युवा कांग्रेस की पूरी टोली दिन-रात कार्य कर रही है। यह कार्य निरंतर चल रहा है। 

युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि हमारे पास करीब एक दर्जन सिलेंडर है। जिन्हें हम रोटेशन में सप्ताह भर से लोगों तक पहुँचा रहे है।

 

जरूरतमंद राष्ट्रीय बॉडी को करते है ट्वीट

 

युवा कांग्रेस की मुहिम, जरूरतमंदों को पहुँचाया जा रहा ऑक्सीजन के बारे में युकाइयो ने बताया कि युवा कांग्रेस की मुहिम @SOSIYC के तहत दुर्ग शहर युवा कांग्रेस द्वारा निरंतर जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय बॉडी के ट्विटर अकाउंट पर लोग ऑक्सीजन की आवश्यकता की जानकारी देते है। राष्ट्रीय बॉडी में चौबीसों घंटे कार्य कर रहे कार्यकर्ता तत्काल प्रदेश की युवा कांग्रेस की बॉडी को ट्वीट करते हैं वहाँ से जिला, शहर के लिए और संबंधित वार्ड या क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है। युकाइयों ने बताया कि आधी रात हो या भरी दोपहरी हर वक़्त युवा कांग्रेस के सिपाही लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।


feature-top
feature-top
feature-top