कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते चार धाम यात्रा रद्द

feature-top

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस महामारी के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब पर्यटन पर भी इसका व्यापक असर पड़ने लगा है। ख़बरों की मानें तो कोरोना महामारी के चलते अगले महीने से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने दी है।

 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते चार धाम यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि चार धाम के कपाट निर्धारित समय पर खुलेंगे। हालांकि, श्रधालुओं को मंदिर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। श्रधालु ऑनलाइन प्रभु के दर्शन कर पाएंगे। एक दिन पहले हाई कोर्ट ने सरकार को चार धाम यात्रा रद्द करने की सलाह दी थी। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा को रद्द करने की घोषण की है।

 

 


feature-top