29 Apr 2021
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,003 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 191 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 14,717 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
29 Apr 2021 05:07PM,by: Vikash Kumar
कोरोना से लाकडाउन में सब कुछ बंद है। लोग आर्थिक तंगी से लोग जूझ रहे हैं। वही दूसरी ओर अस्पतालों में मनमानी चार्ज किए जाने से परेशान है। ऐसा ही एक मामला महासमुंद के आदित्या हाॅस्पिटल में आया है। जहा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करने के कारण आदित्या हाॅस्पिटल महासमुन्द को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्रदाय की गई अनुमति को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है।
29 Apr 2021 04:56PM,by: Vikash Kumar
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के जेल से बाहर आने की सारी अटकलें दूर हो गई हैं। अब लालू प्रसाद यादव को जेल की कस्टडी से कर दिया गया है। जेल आइजी वीरेंद्र भूषण ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि लालू एम्स के चिकित्सकों की सलाह पर ही बाहर निकलेंगे। इससे पूर्व रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) के अधीक्षक की ओर से एम्स को पत्र भेजा गया।
29 Apr 2021 04:15PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव लिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की अपील पर समस्त औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोरोना को हराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में उद्योगों का सामाजिक सरोकार सराहनीय है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा से तथा प्रमुख सचिव उद्योग श्री मनोज पिंगुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी औद्योगिक परिसर तथा खदान संयंत्र के आसपास के गांवों में सघन रूप से जनजागरूकता का अभियान चलाया जाए। इसके तहत समस्त औद्योगिक संगठनों को वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा श्रमिकों सहित लोगों को कोरोना की दवाईयों के किट का वितरण तत्परता से कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखते ही अगर व्यक्ति दवा का सेवन प्रारंभ कर दें तो वह बढ़ नही पाता है और गंभीर हालात जैसे स्थिति का सामना करना नही पड़ता है। इससे बीमारी के अकस्मात् रूप से बढ़ने तथा रोकने में काफी मदद मिलती है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा करते हुए सभी औद्योगिक संगठनों को अपने-अपने संस्थान में कोविड-19 के गाईड लाईन का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जोर दिया। इसी तरह उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी संस्थानों में वैक्सीनेशन के कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ सभी वर्ग के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने इनमें औद्योगिक संगठनों से सतत रूप से मिल रहे सहयोग की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सर्वश्री के.के. झा, रामभगत अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, कमल सारडा, अतुल साहू, बी.एल.अग्रवाल, हरीश केडिया, अश्विन गर्ग, संजय अग्रवाल, अशोक सुराना, प्रदीप टंडन तथा मनोज अग्रवाल आदि ने अपने-अपने संस्थान में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कैम्प लगाने में शासन से सहयोग का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके द्वारा अपने-अपने संस्थान में शासन के दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुकूल व्यवहार के शत-प्रतिशत पालन सहित कोरोना संक्रमण के रोकथाम में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।
29 Apr 2021 03:58PM, by: Babuaa Desk
गुवाहटी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आखिरी चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद सबको दो मई का इंतेजार रहेगा। असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है जिनके नतीजे दो मई को आने हैं, लेकिन उससे पहले सभी की नजरें फिलहाल एग्जिट पोल पर टिकी हैं। आज बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद शाम साढ़े सात बजे एग्जिट पोल के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। असम में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी और अंतिम चरण छह अप्रैल को था।
29 Apr 2021 03:58PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






