महासमुंद के आदित्य अस्पताल के मनमाने चार्ज किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

feature-top

कोरोना से लाकडाउन में सब कुछ बंद है। लोग आर्थिक तंगी से लोग जूझ रहे हैं। वही दूसरी ओर अस्पतालों में मनमानी चार्ज किए जाने से परेशान है। ऐसा ही एक मामला महासमुंद के आदित्या हाॅस्पिटल में आया है। जहा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करने के कारण आदित्या हाॅस्पिटल महासमुन्द को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्रदाय की गई अनुमति को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे ने बताया कि इसी तरह महासमुन्द जिले के 02 अस्पतालों इनमें आर.एल.सी. हाॅस्पिटल महासमुन्द एवं भारती हाॅस्पिटल सरायपाली को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसमें आर.एल.सी. हाॅस्पिटल महासमुन्द एवं भारती हाॅस्पिटल सरायपाली को कोविड-19 के मरीजों के कोविड-19 जाॅच के एवज् में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली किए जाने के कारण नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।


feature-top