- Home
- टॉप न्यूज़
- लालू समर्थकों के लिए अच्छी खबर, जेल कस्टडी से रिलीज हुए राजद सुप्रीमो
लालू समर्थकों के लिए अच्छी खबर, जेल कस्टडी से रिलीज हुए राजद सुप्रीमो
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के जेल से बाहर आने की सारी अटकलें दूर हो गई हैं। अब लालू प्रसाद यादव को जेल की कस्टडी से कर दिया गया है। जेल आइजी वीरेंद्र भूषण ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि लालू एम्स के चिकित्सकों की सलाह पर ही बाहर निकलेंगे। इससे पूर्व रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) के अधीक्षक की ओर से एम्स को पत्र भेजा गया।
इसमें कोर्ट के रिलीज ऑर्डर के साथ लालू को रिलीज करने का अनुरोध किया गया है। गुरुवार को जेल अधीक्षक हामिद अख्तर की ओर से एम्स के निदेशक व अधीक्षक को एक पत्र भेजा गया है। इसमें हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश सह अपर न्यायायुक्त रांची द्वारा जारी रिलीज ऑर्डर का हवाला देते हुए लालू को मुक्त करने के लिए कहा गया है।
इसमें उल्लेख किया गया है कि पिछले 23 जनवरी 2021 से एम्स नई दिल्ली में इलाजरत उच्च श्रेणी सजयाफ्ता बंदी लालू यादव को जेल की अभिरक्षा से मुक्त किया जाए और जरूरत पड़ने पर सामान्य नागरिक की तरह एम्स में उनका इलाज किया जाए। इस पत्र को जेल अधीक्षक की ओर से एम्स के लिए स्पीड पोस्ट कर दिया गया। एम्स को स्पीड पोस्ट मिलते ही लालू जेल अभिरक्षा से मुक्त कर दिए गए। बताते चलें कि लालू की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रांची जेल प्रशासन की ओर से एम्स भेजा गया था। वे पिछले 23 जनवरी 2021 से एम्स में इलाजरत हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
