ऐमेजान, राउंड टेबल इंडिया संस्था के छत्तीसगढ़ ईकाई को‌ दे रहा सेवा के लिए आक्सीजन कंसेंट्रेटर की 10 मशीनें

feature-top

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच कई सेवा संस्था सामने आईं , जो लोगो की निस्वार्थ सेवा दे रहे है | कोविड -19 के कारण देश में आक्सीजन की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है | जिसके लिए आक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन के उपयोग को एक कारगर उपाय है |

 

राउंड टेबल इंडिया की एरीआ 3 ईकाई के "एरिया कम्यूनिटी सर्विस कन्वेनर" "सुमित बरडिया" ने बताया की उन्होंने अमेरिका की ऐमज़ॉन कंपनी द्वारा संचालित “मिशन वायु” के तहत ऐमज़ॉन से 10 आक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन राउंड टेबल इंडिया के लिए माँगी। 

इन मशीन से लोगों की सेवा की जा सकेगी। श्री सुमित बरडिया ने आभार व्यक्त ‌किया एमाज़ॉन का, जिन्होंने निशुल्क यह मशीन के वल सेवा भाव में प्रदान कर रहा है | 

श्री बरडिया ने यह भी बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक पोर्टेबल मशीन है, जो मरीज को आक्सीजन देने के लिए प्रयोग की जाती है। इसमें आक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग नहीं होता। यह वायुमंडल से हवा लेने के बाद उसमें से धूल, मिट्टी व नाइट्रोजन को अलग कर देती है, सिर्फ आक्सीजन को मरीज तक पहुंचाती है। इसमें बैट्री भी लगी होती है। उन्होंने यह भी कहा की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन के आ जाने के बाद संस्था अधिक से अधिक लोगो की मदद कर पायेगी |


feature-top