कोरोना नियमों को तोडऩे पर हिमाचल पुलिस ने वसूला 3.33 करोड़ से अधिक जुर्माना

feature-top

हिमाचल। कोरोना नियमों को तोडऩे पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चालान के रूप में 3.33 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है। आंकड़ों के अनुसार पुलिस विभाग ने कोरोना नियम की अवहेलना पर प्रदेश में दिसम्बर, 2020 से 29 अप्रैल, 2021 तक 61,392 लोगों के चालान किए और 3.33 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूली है। 

सर्वाधिक 10,952 चालान ऊना जिले में किए गए और 33,22,150 रुपए का जुर्माना वसूला है। इसके अलावा कांगड़ा में 8,231 लोगों के चालान किए गए और 26,66,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। हमीरपुर जिले में 5,282 लोगों के चालान कर उनसे 20,40,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया।


feature-top