30 Apr 2021

Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सख्त हिदायत देते हुए कहा सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन, बेड या दवाओं की कमी के संबंध में डाले गये पोस्ट के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई ना करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि अगर कोई नागरिक सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज कराता है, तो इसे गलत नहीं कहा जा सकता है। ऐसी शिकायतों पर अगर कार्रवाई की जाती है, तो हम इसे अदालत की अवमानना मानेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोरोना की स्थिति, ऑक्सीजन की आपूर्ति और आवश्यक दवाइयों के मसले पर स्वत: संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई शुरु की है। इसी दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार को ये चेतावनी दी।

30 Apr 2021 05:03PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा वैक्सीन पर की जा रही हल्की और सस्ती राजनीति पर गहरा अफ़सोस व्यक्त किया है. श्री साय ने कहा कि जनता को विद्रोह के लिए उकसाने के पी चिदंबरम के बयान से ऐसा लगता है कि कांग्रेस की दिलचस्पी लोगों की जान बचाने में नहीं बल्कि इस मुद्दे पर येन केन प्रकारेण अव्यवस्था का माहौल पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाने की है. ऐसी मंशा निंदनीय है. उन्होंने कहा कि टीके के मुद्दे पर भी कांग्रेस केवल विरोध के लिए विरोध करती है. पहले सबको टीका लगे इसके लिए बयानबाजी और अब जब सबको टीके लगने की घोषणा हुई है तो कांग्रेस का कहना है कि ऐसी घोषणा अभी नहीं होनी चाहिए थी. इस तरह का दोहरा आचरण अस्वीकार्य है. 

30 Apr 2021 04:22PM,
by: Thaneshwar sahu