बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

feature-top

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का आज शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी अरुण कुमार सिंह को 27 फरवरी 2021 को ही बिहार का मुख्य सचिव बनाया गया था। बीते 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहीं आज दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

अरुण सिंह बिहार के पं. चंपारण के रहने वाले थे। वे इसी साल 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। इससे पहले अरुण सिंह विकास आयुक्त के अलावा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे। अरुण सिंह काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं।


feature-top