नाकेबंदी कर पुलिस ने किया 50 हजार का गांजा तस्करी करते दो युवक को गिरफ्तार

feature-top

गरियाबंद। पुलिस ने नाकेबंदी कर गांजा की तस्करी करते दो युवक को गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चौबे बांधा पुल के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर आने-जाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को रोका गया। जिसके मोटरसाइकिल के बीच में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में सामान रखा था, जिसमे चेक करने पर प्लास्टिक बोरी के अंदर 10 पैकेट गांजा मिला। आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और बाइक जब्त किया गया। जब्त गांजे की कीमत 50,000 बताई जा रही है।


feature-top