- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बीमा एवं अनुकंपा अनुदान 50 लाख प्रदान करने महापौर को ज्ञापन सौपा
प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बीमा एवं अनुकंपा अनुदान 50 लाख प्रदान करने महापौर को ज्ञापन सौपा
रायपुर - आज प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम रायपुर के पदाधिकारियों ने महापौर एजाज ढेबर से मिलकर कोविड- 19 रोकथाम में संलग्न समस्त अनियमित कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों का बीमा कराये जाने एवं 50 लाख का अनुकंपा अनुदान प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौपा | महापौर ने मांगों पर विचार कर आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया |
प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय एडे ने बताया कि नगर निगम रायपुर के लगभग 4 - 5 हजार प्लेसमेंट कर्मचारी कोविड-19 रोकथाम में संलग्न है | इनके द्वारा मरीजों के घर-घर जाकर चेतावनी पोस्टर चिपकाने, सैनिटाइजर करने, दवाई वितरण, दवाई पैकिंग, पानी टंकी में क्लोरीन की मात्रा चेक करने , पाईप लाईन मरम्मत, टीकाकरण, पंजीयन, साफ सफाई, पाउडर छिड़काव, स्ट्रीट लाईट सुधार, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन पर कार्यवाही करने सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य को पूरी ऊर्जा एवं सक्षमता से विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं निगम को दे रहे हैं | इस अवसर पर सचिव खेमूलाल निषाद पदाधिकारी हिमांशु यदु, भूपेंद्र साहू, दसरथ उपराडे, ज्ञानू, संजना हल्दार, राधा साहू, दिव्या एक्का, अजय, तोसन, शमा खान, अक्षदा उपस्तिथ थे |
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
