कोरोना महामारी: भारत की मदद में कैसे जुटी है दुनिया

feature-top

भारत में तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमण और हर दिन बढ़ती मौतों से फैली घबराहट के बीच दुनिया के कई देश मदद के लिए आगे आए हैं।

 भारत में इस समय कोरोना संक्रमण के लगभग पौने 32 लाख ज्ञात मामले हैं और दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में तक़रीबन साढ़े तीन हज़ार लोगों की इस संक्रमण की वजह से मृत्यु हुई है।

भारत,जो कुछ महीने पहले तक "वैक्सीन मैत्री"के ज़रिए कई देशों को कोरोना का टीका भेज रहा था।वही आज कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहा है।

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के अनुसार 40 से अधिक देश भारत को सहायता देने के लिए आगे आए हैं।


feature-top