अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, जानें तबीयत का हाल

feature-top

 हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फैंस के लिए राहत की खबर है कि वो रविवार को डिस्चार्ज हो सकते हैं। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने ये जानकारी दी है।

सायरा बानो ने कहा कि ईश्वर की कृपा से सब ठीक रहा तो हम रविवार को ही खार हिंदुजा नॉन कोविड अस्पताल से दिलीप कुमार के साथ घर चले जाएंगे। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसी भी वजह से अस्पताल जाना खतरनाक है। उम्मीद है कि दिलीप कुमार स्वस्थ्य होकर जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे।


feature-top