- Home
- टॉप न्यूज़
- असम में बीजेपी जीत की तरफ, कांग्रेस ने मतगणना के बीच कहा- बदलेगी तस्वीर
असम में बीजेपी जीत की तरफ, कांग्रेस ने मतगणना के बीच कहा- बदलेगी तस्वीर
उत्तर पूर्वी राज्य असम में विस चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती का कार्य रविवार को जारी है। देर रात तक पूरे परिणाम आने की संभावना है। सूबे में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं, जबकि तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल एवं छह अप्रैल को मतदान कराया गया था। अब तक के परिणाम और रूझान में बीजेपी को बहुमत के संकेत मिल रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के साथ समझौता किया था लेकिन उसे अबतक के परिणाम में निराशा का सामना करना पड़ रह है।
कांग्रेस ने दावा किया कि अंतिम नतीजे आने पर उसकी अगुवाई वाला ‘महाजोत’ विजेता बनेगा और अगली सरकार गठित करेगा। कांग्रेस महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि अगले कुछ घंटों में ये रुझान बदल जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी कह रहा हूं कि महाजोत जीतेगा और सरकार बनाएगा।’’ सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वे कुछ घंटे का इंतजार करेंगे क्योंकि ये रुझान बदल सकते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
