देश के इन 10 राज्यों में ही हैं कोरोना के 73 फीसदी केस, चौथे नंबर पर छत्तीसगढ

feature-top

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ रही भारत सरकार ने मंगलवार को ऐसे 10 राज्यों की सूचि जारी की है जिनमें कोरोना से देश की 73 प्रतिशत मौतें दर्ज की जा रही है। केंद्र सरकार के अनुसार केवल 10 राज्यों में नए कोविड -19 से होने वाली मृत्यु का 73.15% हिस्सा है। पिछले 24 घंटों में 567 नई मौतों के साथ, महाराष्ट्र देश का ऐसा सबसे खतरनाक राज्य बना हुआ है। जो महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

यहां सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। इसके बाद दिल्ली दूसरे नंहर हैं जहां 448 नई मौतों दर्ज की गई हैं और 285 नई मौतों के साथ उत्तर प्रदेश, सूची में तीसरे नंबर पर स्थित हैं।वही चौथे नंबर पर . छत्तीसगढ़ जहां 266 मौतें हुई है। 

भारत ने एक दिन की अवधि में 3,449 नई कोविड -19 मौतें दर्ज कीं हैं, जिसके बाद से देश में मृत्यु दर बढ़कर 222,408 हो गई है। 

यहां वे 10 राज्य हैं जिन्होंने पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक कोरोनोवायरस बीमारी (कोविड -19) से संबंधित मौतों की संख्या दर्ज की है- 

1. महाराष्ट्र (567 मौतें)

2 दिल्ली (448 मौतें)

3. उत्तर प्रदेश (285 मौत)

4. छत्तीसगढ़ (266 मौतें)

5. कर्नाटक (239 मौतें)

6. पंजाब (155 मौत)

7. राजस्थान (154 मौतें)

8. हरियाणा (140 मौतें)

9. गुजरात (140 मौतें)

10. झारखंड (129 मौत)

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, राष्ट्रीय मृत्यु दर पिछले कुछ दिनों से गिर रही है और वर्तमान में यह 1.10% हैभारत ने मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 357,229 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए।जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई। इसी दौरान 3,449 नई मौतें भी दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की संख्या 222,408 हो गई।


feature-top