बलरामपुर के कोविड सेंटर से 2 आरोपी फरार, पुलिस 5 दिनों से तलाश में जुटी

feature-top

बलरामपुर जिले के आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर से दुष्कर्म के 2 आरोपियों के फरार होने की खबर सामने आ रही है।

 मिली जानकारी के अनुसार कुसमी थाना में धारा 363, 366, 376 एवं पास्को एक्ट की धारा 4,6 के मामले में दो लोगो की गिरफ्तारी हुई थी। कोरोना पॉजिटिव आने पर इन्हें कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद कोविड सेंटर से मौका देख कर आरोपी फरार हो गये है। 

 

कोविड-19 सेंटर आरागाही में पदस्थ डॉक्टर आशीष कुमार तिर्की ने थाने में आकर आरोपियों के फरार होने की सूचना दी। 

आरोपियों के फरार होने की इस घटना से यह साफ साबित होता है कि आरोपियों के भर्ती के बाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। दोनों आरोपी 1 मई से लापता हुए हैं। दोनों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।


feature-top