05 May 2021
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,157 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 253 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 9,674 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
05 May 2021 04:51PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,157 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 253 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 9,674 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
05 May 2021 04:50PM,by: Vikash Kumar
डिप्टी कलेक्टर व तहसीलदार विवेक चंद्रा ने कोविड-19 प्रोटोकाल गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर रामानुजगंज के डॉ. नेयाजुउद्दीन अंसारी के यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से क्लीनिक को बुधवार को प्रशासन ने सील कर दिया है। पहले भी समझाइश दी गई थी। फिर भी इलाज जारी रखने पर सील करने की कार्रवाई की गई है।
05 May 2021 04:24PM,by: Vikash Kumar
देश भर में एक तरफ कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को एक गौरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस की सक्रियता को देखते हुए सभी गौशालाओं में कोविड -19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही मास्क लगाने और बार-बार थर्मल स्क्रीनिंग करने काे भी कहा गया है।
05 May 2021 04:24PM,by: Vikash Kumar
बिहार सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। सरकार ने अधिकारियों को लॉकडाउन को पूरी सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने और यदि संभव हो तो शादी को कुछ समय के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने दो ट्वीट किए हैं।
05 May 2021 04:18PM,by: Vikash Kumar
रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पावर कम्पनियों के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनसे किए जा रहे कार्याें और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमण काल में विद्युत विभाग के मैदानी अमले के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बिजली उत्पादन के साथ विद्युत सप्लाई का कार्य निर्बाध और सुचारू रूप से करने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट की।
05 May 2021 03:39PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







