इस बीच बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने कोरोना महामारी में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य के सरकारी कर्मचारी की मौत पर राज्य कर्मियों को विशेष पारिवारिक पेंशन मिलेगा.

feature-top

इसके साथ ही मृत कर्मी के आश्रितों को पेंशन के अलावा बची हुई नौकरी की अवधि तक का वेतन भी मिलेगा. बिहार सरकार ने कहा है कि राज्य के हर स्तर के कर्मी की मौत पर उनके आश्रितों को ये सुविधा मिलेगी.

राज्य सरकार ने इस बारे में जानकारी दी है कि यह योजना अप्रैल से सितंबर 2021 तक लागू होगी.

feature-top