राज्यों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 89 लाख से ज्यादा खुराकें हैं उपलब्ध - केंद्र

feature-top
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 89 लाख से ज्यादा खुराकें हैं और अगले तीन दिनों में उन्हें 28 लाख और खुराकें दी जाएंगी। सुबह आठ बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 17.15 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी हैं। इनमें से बर्बाद हो गयी खुराकों समेत 16,26,10,905 खुराकों का इस्तेमाल हो चुका है।
feature-top