चूना-पत्थर खदान में भयंकर विस्फोट, पांच मजदूरों की मौत, कई मजदूर अब भी फंसे

feature-top

आंध्र प्रदेश ; आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां पत्थर तोड़ने वाली विस्फोटक सामग्री में धमाका होने से कम से कम पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। अभी मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई। यह घटना आज सुबह कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई। बता दें कि सभी पीड़ित खदान में काम करने वाले मजदूर हैं। कहा जा रहा है कि मलबे के नीचे कुछ और मजदूर फंसे हुए हैं।


feature-top