टीवी पर फिर से प्रसारित किया जाएगा रामायण

feature-top

रामानंद सागर की लोकप्रिय गाथा रामायण एक बार फिर टेलीविजन पर आने वाली है। रामायण को 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था और पिछले लॉकडाउन में इसे दूरदर्शन पर दोबारा दिखाया गया था। तब इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे। रामायण अब इस गुरुवार से कलर्स चैनल पर आएगी। रामायण गाथा के कलाकार पूरे भारत में लोकप्रिय हैl इसमें अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई हैl वहीं अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थीl लोग आज भी इस गाथा को देखना पसंद करते हैंl


feature-top