जानिए कौन हैं हिमंत बिस्वा सरमा जो बनेंगे असम के अगले मुख्यमंत्री

feature-top

 हिमंत बिस्वा सरमा असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें सर्बानंद सोनोवाल के इस्तीफे के बाद असम राज्य की कमान सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे, ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं हिमंत बिस्वा सरमा , कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर, इन सभी पर एक नज़र...

असम में भाजपा की जीत में अहम योगदान

असम में लगातार दूसरी बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के पीछे हिमंत बिस्वा सरमा की जबरदस्त मेहनत बताई जाती है। कहा जाता है कि वो लोकप्रियकता के मामले में सर्बानंद सोनोवाल से किसी भी मायने में कम नहीं हैं और इस चुनाव में उनका जोरदार प्रचार अभियान, तेज व आक्रामक रणनीति बीजेपी की जीत की अहम वजह रही जिसके चलते पार्टी ने उन्हें सर्बानंद की जगह सीएम पद पर आसीन किया है।

2016 में भी थे सीएम के दावेदार

हिमंत बिस्वा सरमा ने 2015 में कांग्रेस से मतभेद के बाद हाथ का साथ छोड़ कमल का दामन थामा था बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के साथ राजनीतिक मतभेदों के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी विभागों से इस्तीफा दे दिया था।बाद में वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। साल 2016 के विधानसभा चुनाव के ऐन पहले बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद के सशक्त दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन तब जीत का परचम फहराने के बाद पार्टी ने सोनोवाल को राज्य का सीएम बनाया था।

राजनीतिक और पारिवारिक जीवन

हिमंता बिस्वा सरमा का जन्म 1 फरवरी 1969 हुआ था

2001 से 2015 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट से असम के जलकुबारी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे

मई 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में विधायक के रूप में सेवा की है। 

शर्मा 20216 की असम विधानसभा की निर्वाचन जीतके असम के कैविनेट मंत्री बने।

 भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2016 की असम विधानसभा के निर्वाचन में जीतकर शर्मा असम के कैबिनेट मंत्री बने। 


feature-top