महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन : 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

feature-top

महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र में फिलहाल 15 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं। राज्य में पहले की तरह जरूरी सेवाओं के लिए दी गई छूट जारी रहेगी। लॉकडाउन को लेकर बुधवार को हुई एक अहम बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे 31 मई तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।

कल हुई कैबिनेट बैठक के बाद राज्य से स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग और मंत्रालयों ने और 15 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को कंट्रोल करने के लिए राज्य सरकार ने 31 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है।


feature-top