- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- दिल्ली सरकार ने ली सर से साया उठे बच्चो की पढ़ाई पूरी कराने की जिम्मेदारी
दिल्ली सरकार ने ली सर से साया उठे बच्चो की पढ़ाई पूरी कराने की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में काेरोना मामलों को लेकर शुक्रवार को मीडिया से चर्चा की. साथ ही कोरोना से मृत लोगों को लेकर बड़ा ऐलान भी किया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के नए मामले करीब 8500 पर पहुंच गया है. दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 12 फीसदी पर पहुंच गई है. पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 10 हजार बेड खाली हो गए है.आइसीयू के बेड भरे हुए हैं. यानी गंभीर स्थिति वाले मरीजों की संख्या बनी हुई है. दिल्ली में जो कोरोना के मामले कम हो रहे है उसमें लॉकडाउन की भूमिका रही. दिल्ली वासियों के अनुशासनत्मक तरीके से हो पाई है.
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर हम ढीले पड़ गए तो कोरोना फिर से आ सकता है. कोरोना से बचने के लिए जितने भी उपाय है सभी अपनाएं. ढिलाई बिल्कुल नहीं करना है. आने वाले समय को देखते हुए दिल्ली सरकार अपनी पूरी तैयारी करेगी. कोरोना की वजह से जो बच्चे अनाथ हो गए हैं या ऐसे सभी परिवार जिन्होंने कमाई वाले सदस्यों को खोया है. उनके लिए हम हैं. ऐसे बच्चों की पढ़ाई पूरी कराने की हमारी जिम्मेदारी होगी. दिल्ली में हालात सुधर रहे है लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग जारी है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
